नवचैतन्य मंडल द्वारा किया गया भजन कार्यक्रम का आयोजन

नवचैतन्य मंडल द्वारा किया गया भजन कार्यक्रम का आयोजन

नवचैतन्य मंडल द्वारा किया गया भजन कार्यक्रम का आयोजन

चिंचवड, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
नव चैतन्य मंडल में श्रावण के अवसर पर भजन प्रस्तुत किया गया। मंडल की प्रमुख माधुरी ओक व सभी सदस्यों ने भजन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

भजन कार्यक्रम का सीमा मुले ने बहुत शानदार सूत्र संचालन किया। विभिन्न भजन लय में गाए गए। प्रशंसकों ने उन्हें सहज तालियां दीं। अनुराधा ने जोगवा तो अनिका पिकॅडिली की सदस्याओं के आग्रह को मद्देनजर रखते हुए माधुरी ने ‘मी किती सांगु मी कुणाला आज आनंदी आनंद झाला’ यह गीत प्रस्तुत किया।

यहां अरुणा ताई, भिसे दादी, विनीता ताई, अंजु ताई, अनघा ताई, अलका ताई, केलकर ताई, मीनल ढेरे, कविता बिराजदार, रेश्मी ताई यहां प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन पूजा व डॉ. साईप्रसाद कुमठेकर द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर एक बड़ा संयोग आया कि दौंड के डॉक्टर धीरेंद्र मोहन (केड़गांव), नीलिमा शिकारखाने (संपादक), बच्चू परमार, नामदेव गाडिलकर (शिक्षा संस्थान अहमदनगर), किशोर गायकैवारी, नरेश तारे द्वारा भगवान श्री राम की छवि एक अनुस्मारक के रूप में उपहार के रुप में प्रदान की गई। कार्यक्रम समाप्त होने से पहले श्री राम मूर्ति के आ जाने के कारण इसे स्थापित कर दिया गया।

Spread the love

Post Comment