पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के कर संकलन विभाग द्वारा 78 करोड़ की रिकार्ड जल कर वसूली

पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के कर संकलन विभाग द्वारा 78 करोड़ की रिकार्ड जल कर वसूली

पिंपरी, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के कर संकलन एवं उगाही (आकारणी) विभाग ने 977 करोड़ रुपये का उच्चतम कर वसूल करके जल कर संग्रह का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 78 करोड़ 57 लाख का जल कर वसूलने में महानगरपालिका सफल रहा है, इसलिए कर संग्रह और जल कर को एक साथ जोड़ने का निर्णय बहुत सफल रहा है।

पिंपरी-चिंचवड़ शहर में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक ऐसे 1 लाख 76 हजार अधिकृत नल कनेक्शन हैं। जलदाय विभाग से महानगरपालिका को कोई आय नहीं हो रही थी और बकाया भी बढ़ता जा रहा था। एक ओर जहां आयकर से आय दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, वहीं पानी का बिल बकाया रहने से महानगरपालिका की आय प्रभावित हो रही है। साथ ही पानी बिल का बकाया भी बड़े पैमाने पर था।
राज्य के कुछ महानगरपालिकाओं में जल कर संग्रहण एवं कर वसूली की संयुक्त कार्यवाही की जाती है। उन महानगरपालिकाओं का अध्ययन पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका प्रशासन द्वारा किया गया।

2023-24 वित्तीय वर्ष से कर संग्रह और जल संग्रह को संयोजित करने का साहसिक निर्णय आयुक्त शेखर सिंह और अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले-पाटिल ने लिया। इस निर्णय को सहायक आयुक्त निलेश देशमुख ने सफलतापूर्वक कर दिखाया और 2023-24 इस वित्तीय वर्ष में 78 करोड़ 57 लाख रुपयों की पानी की पट्टी वसूली करने में महानगरपालिका को सफलता मिली है।

Spread the love

Post Comment