भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना निरंतर बढ़ती रहे : पुलिस उपायुक्त आर. राजा

भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना निरंतर बढ़ती रहे : पुलिस उपायुक्त आर. राजा

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हमारे देश भारत की एक समृद्ध परंपरा है, जो सभी धार्मिक त्यौहारों और समारोहों के माध्यम से उजागर होती है। ऐसे त्यौहार के अवसर पर हम सभी एक साथ आते हैं और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए एक-दूसरे के प्रति सम्मान और उत्साह के साथ त्यौहार को मनाते हैं। भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की यह भावना निरंतर बढ़ती रहे। ऐसी शुभकामनाएं परिमंडल 5 के पुलिस उपायुक्त आर राजा ने दी हैं।

शिवसमर्थ संस्था की ओर से हड़पसर के महात्मा फुले वसाहत में छात्रों के लिए दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, यह इस पहल का छठा वर्ष था। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त आर. राजा ने उपस्थित छात्रों एवं नागरिकों को संबोधित किया। इस अवसर पर यहां हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष पांढरे, सहायक पुलिस अधिकारी दिनेश शिंदे, गाड़ीतल पर स्थित गुरुद्वारा के ग्यानीजी डॉ. बच्चूसिंह टाक, सामाजिक कार्यकर्ता बंडू पाडले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उक्त पहल का आयोजन शिवसमर्थ संस्था की अध्यक्षा मनीषा दीपक वाघमारे, सूरज अग्रवाल, पार्थ वाघमारे, अभ्यासिका शिक्षिका सना पठाण, प्रियंका पाटिल, नाजमीन मुजावर, नेहा टाक, शुभांगी कोल्हार, वैभवी विधाते, श्रावणी भोसले, नेहा शेख, अपेक्षा गायकवाड द्वारा किया गया था।
रोजा इफ्तार के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. शंतनु जगदाले, सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय आबनावे, आलमगीर मस्जिद के मेहबूब शेख, हमीद शेख उपस्थित थे।

Spread the love

Post Comment