पुणे शहर गुणवंत कामगार स्नेह समारोह संपन्न

पुणे शहर गुणवंत कामगार स्नेह समारोह संपन्न

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
गुणवंत कामगार कल्याण मंडल पुणे शहर का गुणवंत कामगार स्नेह समारोह हाल ही में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में गुणवंत कामगार पुरस्कार प्राप्त सदाशिव एकसंबे, परेश पारेख व प्रकाश कवडे, आदर्श व्यवस्थापन के लिए इंटरव्हॉल पूनावाला लिमिटेड मांजरी, आदर्श कामगार संघटना के लिए झामील स्टील एम्प्लॉईज यूनियन रांजणगांव, आदर्श महिला के रूप में महानंदा वाले, आदर्श सामाजिक संस्था के रूप में ज्ञानदीप फाउंडेशन धायरी व दीपाऊ फाउंडेशन शिवणे, विशेष सामाजिक कार्य के लिए शिवाजीराव बुचडे, रवींद्र चव्हाण, मारुती किंडरे, मारुति सातव, विलास कथुरे का प्रमुख अतिथि सुप्रसिद्ध व्याख्याता डॉ. दत्ता कोहिनकर, डायरेक्टर प्रॉडक्शन इंटरव्हॉल पूनावाला, सुरेश वाघमोडे, सहायक कामगार आयुक्त मनोज पाटिल को गुणवंत कामगार कल्याण मंडल की अध्यक्षा डॉ. भारती चव्हाण के शुभहाथों शाल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।

इस कार्यक्रम में तानाजी पाटिल और मुकेश ढगे द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। महाराष्ट्र भूषण कामगार कवि राजेंद्र वाघ व रेणुका हजारे ने कविता प्रस्तुत की।
कुमार अहेर ने महात्मा फुले के जीवन पर एकपात्री कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में नेचर डिलाइट फाउंडेशन की महिलाओं ने मंगलागौर कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम का सूत्र-संचालन पुणे शहर सचिव संपत खैरे और आभार प्रदर्शन भाई ताम्हाणे ने किया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन राज्य कोअर कमेटी सह सचिव संजय गोले, पुणे शहर अध्यक्ष महादेव धर्मे, सुरेश निकम, भगवान चव्हाण, प्रमोद बनसोडे, रवींद्र चव्हाण, राकेश सावंत, नामदेव भुरूक, किशोर शिंदे अस्फिया सैयद, गोविंद जाधव द्वारा किया गया।

Spread the love

Post Comment