समाजसेविका स्मिता गायकवाड द्वारा आयोजित होम मिनिस्टर कार्यक्रम उत्साहपूर्वक में संपन्न

समाजसेविका स्मिता गायकवाड द्वारा आयोजित होम मिनिस्टर कार्यक्रम उत्साहपूर्वक में संपन्न

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित व सोनी ज्वेलर्स पुरस्कृत ‘हल्दी- कुंकू समारोह’ व ‘होम मिनस्टर खेळ रंगला पैठणीचा’ कार्यक्रम को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद महिलाओं द्वारा मिला। हजारों महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। यहां प्रमुख अतिथि के रूप में पुणे शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा हर्षदा फरांदे, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा महिला संयोजिका डॉ. उज्ज्वला हाके, पूर्व नगरसेविका रंजना नानी टिलेकर, भाजपा शिरूर लोकसभा महिला संयोजिका माधुरी गिरीमकर, पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे, महिला आघाडी उपाध्यक्ष वंदना कोद्रे, आर.पी.आई. महिला आघाडी पुणे शहर अध्यक्षा शशिकला वाघमारे, सोनी ज्वेलर्स के नवीन वर्मा, भाजपा पुणे जिला सचिव धनराज गवली, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हनुमंत गायकवाड, भाजपा महिला मोर्चा पुणे शहर महासचिव भावना शेलके, भाजपा महिला मोर्चा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ अध्यक्षा शोभा लगड, पुणे शहर ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष पल्लवी केदारी, पुणे शहर ओबीसी मोर्चा सचिव गोविंद कंगने, पुणे शहर ओबीसी मोर्चा सचिव श्रीदेवी कानीकर, हड़पसर विधानसभा उपाध्यक्ष संगीता पाटिल, समाजसेविका नलिनी मोरे, हड़पसर विधानसभा उपाध्यक्ष अलका शिंदे आदि के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

‘होम मिनिस्टर खेळ रंगला पैठणीचा’ कार्यक्रम में प्रथम क्रमांक शैलजा नाईक, द्वितीय क्रमांक विशाखा सुतार व तृतीय क्रमांक मुक्ता सूर्यवंशी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कई गृहोपयोगी चीजें लकी ड्रॉ के माध्यम से उपहार में दी गईं। कार्यक्रम का प्रास्ताविक संयोजिका स्मिता गायकवाड और आभार प्रदर्शन तुषार गायकवाड ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्मितसेवा फाउंडेशन की आशा भूमकर, विमल वागलगावे, अनीता धाबेवार, मेघना ननावरे, साक्षी सूर्यवंशी, निवेदिता रासगे, सारिका देशमुख, शीला भास्करती, मंगल नवसुपे, उर्मिला प्रभुणे, वैशाली पाटिल, सुनीता पाटिल, सुशीला चौरे, संगीता हरपले, काशिनाथ भुजबल, सुनीता सैदाने नेे अथक परिश्रम किया।

Spread the love
Previous post

मराठा सेवा संघ व संभाजी ब्रिगेड की सोशल मीडिया पर बदनामी करनेवाले के खिलाफ उत्तम कामठे ने कराया हड़पसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Next post

कैंसर मुक्त महाराष्ट्र हमारा मुख्य मिशन : एम. वी.परमेश्वरम

Post Comment