मराठा सेवा संघ व संभाजी ब्रिगेड की सोशल मीडिया पर बदनामी करनेवाले के खिलाफ उत्तम कामठे ने कराया हड़पसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

मराठा सेवा संघ व संभाजी ब्रिगेड की सोशल मीडिया पर बदनामी करनेवाले के खिलाफ उत्तम कामठे ने कराया हड़पसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मराठा सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष युगपुरुष पुरूषोत्तम खेडेकर और संभाजी ब्रिगेड की सोशल मीडिया पर बदनामी करनेवाले के खिलाफ हड़पसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष उत्तम बापू कामठे ने दी है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष उत्तम बापू कामठे ने बताया कि गत 10 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से सतीश मोरे सांगली इस नाम से मराठा सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम खेडेकर, श्रीमंत कोकाटे व संभाजी ब्रिगेड की बदनामी का सिलसिला कुछ समाज विरोधी लोग सचेत इरादे से कर रहे हैं। दो दिनों से कुछ लोग मराठा क्रांति मोर्चा और मराठा मुंबई धड़क और विभिन्न मराठा ग्रुप पर सोशल मीडिया पर संभाजी ब्रिगेड के बारे में गलत जानकारी फैलाकर समाज में कलह पैदा करने की तैयारी कर रहे हैं।

जानबूझकर श्री खेडेकर को बदनाम करने का बीड़ा कुछ लोगों ने उठाया है, लेकिन समाज के लोगों को इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए, जिसने भी यह काम किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और असली दोषी का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस मांग का निवेदन संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला की ओर से हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके को दिया गया है।

निवेदन पत्र स्वीकार करने के बाद उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से आगे की कार्रवाई करेंगे और आगे की जांच करेंगे।
इस अवसर पर यहां संभाजी ब्रिगेड जिलाध्यक्ष उत्तम बापू कामठे, तेजश्री पवार, विवेक तुपे, अमोल मगर, प्रबुद्ध साठे, ज्ञानेश बिरवाडकर, सचिन कांबले, जयश्री चव्हाण के साथ संभाजी ब्रिगेड के अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

Post Comment