प्रत्येक किसान की बेटी का नारी शक्ति के रूप में किया जाए सम्मान : शैलेंद्र बेल्हेकर

प्रत्येक किसान की बेटी का नारी शक्ति के रूप में किया जाए सम्मान : शैलेंद्र बेल्हेकर

मांजरी, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कृषि प्रधान देश में खेतों में श्रम करनेवाली महिला किसान अपनी मिट्टी से भी उतना ही प्यार करती हैं जितना अपने परिवार से। ये किसान की बेटी हमारे अन्नदाता हैं। यदि हम ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक कृषक परिवार में नारी शक्ति का सम्मान करें तो हम कह सकते हैं कि सही मायने में विश्व महिला दिवस मनाया गया है। यह विचार अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने व्यक्त किए।

वालकी ग्रामपंचायत की ओर से विश्व महिला दिवस के अवसर पर अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर का व्याख्यान आयोजित किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां वालकी ग्रामपंचायत की सरपंच ज्योति थोरात, ग्रामपंचायत सदस्या मोनिका हांडे, उषा भालेराव, ग्रामसेवक एस. एस. सैयद, सावित्रीबाई फुले महिला ज्ञान विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामचंद्र कुंभार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से वालकी गांव की किसान महिलाओं को स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आगे बोलते हुए शैलेंद्र बेल्हेकर ने कहा कि कंप्यूटर और मोबाइल के युग में पश्चिम की भ्रष्ट संस्कृति का भयानक आचार फैल गया है। नारी शक्ति इससे न झुकते हुए आगे बढ़ती रहे और विश्व में सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्कृति की प्रतिष्ठा बरकरार रहनी चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक आयोजन नहीं बल्कि हर परिवार में महिलाओं की शक्ति का उत्सव है।

Spread the love
Previous post

वरिष्ठ समाजसेवक हरिभाऊ काले ‘डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर समाजभूषण पुरस्कार‘ से सम्मानित

Next post

सीधे दरवाजे पर पीने का पानी; शेवालेवाड़ी की महिलाओं को महिला दिवस पर राहुल शेवाले ने दिया अनोखा उपहार

Post Comment