आम आदमी पार्टी मनुस्मृति के खिलाफ पूर्ण महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी : प्रशांत कांबले

आम आदमी पार्टी मनुस्मृति के खिलाफ पूर्ण महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी : प्रशांत कांबले

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संविधान हमारे भारत देश के देश में लागू है। संविधान आपको समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्र, गणराज्य, समानता, भाईचारा, न्याय सिखाता है। पाठ्यक्रम में आपको नस्लीयता के सबक सिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए अन्यथा हम विरोध करेंगे। पूर्ण महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी मनुस्मृति के खिलाफ आंदोलन करेगी। यह चेतावनी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जाति के पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत कांबले ने दी है।

आम आदमी पार्टी पुणे की ओर से महाराष्ट्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद की महासंचालक डॉ. शोभा खंदारे को इस संबंध में निवेदन दिया गया है। इस अवसर पर यहां सचिव शंकर थोरात, दिगंबर लालसरे, सोमेश्वर सालवे, प्रदीप मदालकर आदि उपस्थित थे।

पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत कांबले ने बताया कि आप इस महाराष्ट्र की युवा पीढ़ी को क्या सिखाने जा रहे हैं? 25 दिसंबर 1927 को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने रायगढ़ जिले के महाड में मनुस्मृति का दहन किया था। मनुस्मृति में महिलाओं के मामले में क्या कहा गया है यह श्लोक से स्पष्ट होता है। 154, 155, 157 ऐसे कई अनेक श्लोक महिलाओं के बारे में अपमानजनक हैं, इसलिए इन श्लोकों को पाठ्यक्रम में कहीं भी शामिल किया नहीं जाना चाहिए। यह मांग आम आदमी पार्टी की ओर से की गई है।

Spread the love

Post Comment