साधना कन्या विद्यालय में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
साधना कन्या विद्यालय में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर स्थित चंद्रभागा बाबूराव तुपे साधना कन्या विद्यालय और अक्कुताई कल्याणी जूनियर कॉलेज में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।
सर्व प्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पोवाड़ा, भरुड़ और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपना मनोगत व्यक्त किया। अध्यापिका श्रीमती माने टी. वी. ने एक शिक्षक के रूप में शिवाजी महाराज के समग्र जीवन कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर यहां विद्यालय के प्राचार्य विट्ठल तुलजापुरे, पर्यवेक्षक छाया पवार, मंदाकिनी शिंदे, संस्था के आजीवन सदस्य लालासाहेब खलाटे, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
Post Comment