राजस्थान में भारत-पाक सीमा के पास मनाई जाएगी शिव जयंती : आयोजक संदीप लहाने पाटिल द्वारा जानकारी
राजस्थान में भारत-पाक सीमा के पास मनाई जाएगी शिव जयंती : आयोजक संदीप लहाने पाटिल द्वारा जानकारी
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
छत्रपति शिवाजी महाराज का सच्चा इतिहास न केवल महाराष्ट्र राज्य के शिवप्रेमियों को बल्कि पूरे देश के शिव प्रेमियों को पता होना चाहिए, इसी उद्देश्य से मराठा टाइगर की ओर से इस साल छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का आयोजन 22 फरवरी 2025 को राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत- पाकिस्तान सीमा पर स्थित श्री तनोट राय माता मंदिर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ एक ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया है। यह जानकारी मराठा टाइगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने दी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिव जयंती के अवसर पर महाराष्ट्रीयन शैली के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, शिव व्याख्यान, पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह एवं सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत कुछ शिव प्रेमियों एवं उल्लेखनीय कार्य करनेवाले कुछ शिव प्रेमियों के साथ सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करनेवालों को भी छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यहां महाराष्ट्र और राजस्थान राज्य के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में काम करनेवाले गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा राजस्थान के राज्यपाल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को राष्ट्रीय पर्व बनाया जाए। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पूरे देश में मनाने हेतु छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के दिन सरकारी छुट्टी घोषित की जानी चाहिए। यह मांग सरकार से मराठा टाइगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने की है।
Post Comment