ससून डेड हाउस के कर्मचारी विक्रांत वशिष्ठ ‘मोरया भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित

ससून डेड हाउस के कर्मचारी विक्रांत वशिष्ठ ‘मोरया भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मोरया मित्र मंडल कर्वेनगर की ओर से हर वर्ष संभाजी महाराज जयंती के अवसर समाज में अहम भूमिका निभानेवाली हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष मोरया भूषण पुरस्कार से ससून डेड हाउस के कर्मचारी विक्रांत विकास वशिष्ठ को ‘मोरया भूषण पुरस्कार’ से पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष प्रशांत दादा जगताप और खारवडे म्हसोबा देवस्थान ट्रस्ट की अध्यक्षा मधुराताई भेलके के शुभ हाथों देकर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेविका जयश्री मारणे, पूर्व शिक्षण मंडल अध्यक्ष बाबा धुमाल, राष्ट्रवादी युवक अध्यक्ष किशोर कांबले, राकांपा कोथरुड विधानसभा अध्यक्ष स्वप्निल दुधाने, कांग्रेस नेता विजय खलदकर, वसंत मारणे, मोरया मित्र मंडल के अध्यक्ष रोहिदास जाधव, उस्तव प्रमुख ऋषिकेश जगताप, पुणे शहर राष्ट्रवादी युवक उपाध्यक्ष रोहन पायगुडे, नंदिनी पाणेकर, आनंद तांबे, रेश्मा बराटे, खारवडे म्हसोबा देवस्थान ट्रस्ट के विश्वस्त संभाजी गावडे, मयूर बनकर, विरेश शितोले, विष्णुपंत सरगर, गजानन कड, अमृत मारणे, अक्षय केसवड, गणेश गायकवाड, विनायक उभे, स्वाति दारवटकर, पौर्णिमा केसवड, सुरेखा जोशी, रेणुका जावले, संगीता काले आदि उपस्थित थे।

पिछले सात वर्षों से विक्रांत वशिष्ठ ससून में पोस्टमॉर्टम का काम कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम करना एक बहुत ही अलग और कौशलपूर्ण काम है। ससून अस्पताल के डेडहाउस में पिछले सात वर्षों में 10,000 से अधिक पोस्टमार्टम करना एक सम्मान की बात है। ससून अस्पताल के डेडहाउस में काम करना साहसी और चुनौतीपूर्ण है, इसलिए आपके कार्य को मद्देनजर रखते हुए पुणे के रत्न के रूप में विक्रांत वशिष्ठ को मोरया भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक मंडल के संस्थापक केदार मारणे ने किया। सूत्र-संचालन बालकृष्ण नेहरकर और आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष गणेश गायकवाड ने किया।

Spread the love

Post Comment