हमारा भारत देश महान

हमारा भारत देश महान

आजादी मिली देश को गणतंत्र आया।
संस्कृति से भारत पूरे विश्व में छाया।

प्रजातंत्र की अनूठी मिसाल है बना।
संविधान देश का जनसत्ता चुनना।

समता, बंधुता मूल मंत्र है समझो।
देश की गरिमा को जानो मत उलझो।

विकास की ओर है बढ़ना देश प्रेमी।
सच्चे मनसे प्रेम करना भरो हामी।

आजादी की ज्योति जली उजाला फैलाओ।
आओ साथ चलो और एक सुर में गाओ।

जय हो, हमारा भारत देश महान।
हमारी सभ्यता है पूरे विश्व की शान।

 

श्री बाबू फिलीप डिसोजा कुमठेकर
हिमगौरी, बिल्डिंग 21, फ्लैट-13, सेक्टर 21, स्कीम 10,

यमुनानगर निगडी पुणे- 411044
मो. 9890567468

Spread the love

Post Comment