पुणे रेल मंडल के जगदीश मारुति ‘महाप्रबंधक के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

पुणे रेल मंडल के जगदीश मारुति ‘महाप्रबंधक के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

मध्य रेल के अन्य मंडलों के भी 13 कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री राम करन यादव, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने दिनांक 14.05.2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक समारोह में 14 मध्य रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया, जिसमें मुंबई मंडल के 5, भुसावल मंडल के 5, नागपुर मंडल के 2 तथा पुणे और सोलापुर मंडल के 1-1 कर्मचारी शामिल हैं।

यह पुरस्कार ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान तथा पिछले महीनों के दौरान ट्रेन संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए गए। पुरस्कार में एक पदक, प्रशंसा प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र तथा 2000/- की नकद राशि शामिल है।

पुणे मंडल : श्री जगदीश मारुति, गैंगमेट, भीलवड़ी, दिनांक 26/03/2024 को कार्य के दौरान, बिना गार्ड वाली मालगाड़ी के ब्रेक वैन से असामान्य ध्वनि आती हुई सुनाई दी। तत्काल स्टेशन प्रबंधक/भीलवड़ी को सूचित किया। मालगाड़ी को किर्लोस्करवाड़ी स्टेशन पर रोका गया तथा उक्त ब्रेक वैन को सेवा से बाहर कर दिया गया। सतर्कता के कारण दुर्घटना टल गई।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी तथा उनकी सतर्कता तथा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतर्कता और बहादुरी के ऐसे कार्य दूसरों को भी यात्रियों की संरक्षा के लिए ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर श्री चित्तरंजन स्वैन, अपर महाप्रबंधक, श्री एम. एस. उप्पल, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री एस. एस. गुप्ता, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, श्री राजेश अरोड़ा, प्रधान मुख्य इंजीनियर, श्री सुनील कुमार, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, श्री एन पी. सिंह, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर उपस्थित थे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Spread the love
Previous post

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने अपना 250वां स्थापना दिवस मनाया

Next post

आईसीजी ने मुंबई तट के पास चालक दल के चार सदस्‍यों के साथ मछली पकड़ने वाले पोत को पकड़ा; 30,000 लीटर अवैध डीजल और 1.75 लाख रुपये की नकदी जब्त

Post Comment