राज्य के मुख्य सचिव पद पर डॉ. नितिन करीर नियुक्त

राज्य के मुख्य सचिव पद पर डॉ. नितिन करीर नियुक्त

मुंबई, दिसंबर (महासंवाद)
राज्य के मुख्य सचिव के रूप में डॉ. नितिन करीर को आज नियुक्त किया गया। डॉ. करीर ने आज शाम निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज सौनिक से मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया।
नियुक्ति से पूर्व वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत डॉ. करीर ने राजस्व और वन के साथ-साथ शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया है। डॉ. करीर एमबीबीएस हैं। वह 1988 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। उसके बाद उन्होंने पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम किया। उसके बाद उन्होंने सांगली, पुणे के कलेक्टर के रूप में काम किया।


उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशक, पंजीकरण महानिरीक्षक, पुणे नगर आयुक्त, पुणे संभागीय आयुक्त जैसे विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, बिक्री कर आयुक्त, जमाबंदी आयुक्त के रूप में भी काम किया है।


मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे, सहकार विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के (सेवा) अपर मुख्य सचिव नितिन गद्रे, अपर मुख्य सचिव ओ. पी. गुप्ता, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपकुमार यादव, नियोजन विभाग के प्रधान सचिव सौरभ विजय, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव दिनेश वाघमारे, उच्च व तंत्र शिक्षण विभाग के प्रधान सचिव विकासचंद्र रस्तोगी, उपमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आशीष शर्मा, पर्यटन व सांस्कृतिक कार्य विभाग की प्रधान सचिव राधिका रस्तोगी, ग्रामविकास विभाग के प्रधान सचिव एकनाथ डवले, वन विभाग के प्रधान सचिव वेणूगोपाल रेड्डी, स्कूल शिक्षण विभाग के प्रधान सचिव रणजीत सिंह देओल, महाराष्ट्र मेरिटाईम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सैनी ने मुख्य सचिव डॉ. करीर का अभिनंदन किया।

Spread the love
Previous post

‘सेवा पखवाड़ा’ सामाजिक गतिविधियां आयोजित कर मनाया गया पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे का जन्मदिन

Next post

वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया

Post Comment