राष्ट्रीय शिविर में महाराष्ट्र की छह महिला खिलाड़ियों का चयन

राष्ट्रीय शिविर में महाराष्ट्र की छह महिला खिलाड़ियों का चयन

-वरिष्ठ स्तर पर हॉकी महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को पहला स्थान; जूनियर इंडिया कैंप में अन्य दो का समावेश

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हॉकी इंडिया ने महाराष्ट्र से छह खिलाड़ियों का साई केंद्र, बेंगलुरु में होनेवाली वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया है।

चयनित खिलाड़ियों में वैष्णवी फालके (मिडफील्डर; सातारा ), काजल आटपाडकर (फॉरवर्ड; सातारा), अक्षता ढेकले (मिडफील्डर कम डिफेंडर; सातारा), मनश्री शेडगे (मिडफील्डर; रायगढ़), ऋतुजा पिसाल (फॉरवर्ड; सातारा) और भावना खाड़े (मिडफील्डर कम डिफेंस; हिंगोली) का समावेश है।

इन छह खिलाड़ियों में हिमांशी गावंडे और अश्विनी कोलेकर इन दो खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। इन दोनों का चयन पहले ही जूनियर इंडिया कैंप के लिए हो चुका था। साप्ताहिक तक चलनेवाला शिविर (1 से 7 अप्रैल) खिलाड़ियों का कौशल और मनोबल बढ़ाने के लिए है।

हॉकी महाराष्ट्र के अध्यक्ष कृष्ण प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय शिविर के लिए चुना जाना यह हॉकी महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा क्षण है। यह महान प्रगति के लक्ष्य के साथ खिलाड़ियों द्वारा किए गए समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। मुझे बेहद खुशी है कि हॉकी महाराष्ट्र को एक ऐसे संगठन के रूप में देखा जा रहा है जहां संभाव्य सर्वोत्तम खिलाड़ियों की प्रतिभा है।

चयनित छह में से, वैष्णवी, अक्षदा और रुतुजा ने कई अवसरों पर उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। भावना, काजल और मनश्री भारत की वरिष्ठ शिविरार्थी हैं और भारत की जूनियर टीम के लिए खेल चुकी हैं।

हॉकी महाराष्ट्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भोरे ने कहा, चयनित खिलाड़ी संगठन के मौलिक प्रयास का परिणाम हैं। हम इसे जमीनी स्तर पर विकास में और विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं।

हॉकी महाराष्ट्र के महासचिव मनीष आनंद ने आगे कहा कि यह महिला हॉकी के लिए अच्छी खबर है। हॉकी महाराष्ट्र का प्रदर्शन दो साल से उल्लेखनीय है। इसमें लगातार दो वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय उपविजेता पद शामिल है। यही प्रतिबद्ध दृष्टिकोण की गवाही है।

अक्षता

भावना


वैष्णवी

 

मानश्री

काजल

ऋतुजा

Spread the love

Post Comment