राष्ट्रीय स्कूल रग्बी खेल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र लड़कों की टीम उपविजेता और लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता

राष्ट्रीय स्कूल रग्बी खेल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र लड़कों की टीम उपविजेता और लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता

पुणे, अप्रैल (जिमाका)
भारतीय स्कूल खेल महासंघ, खेल और युवा सेवा निदेशालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे और जिला क्रीड़ा परिषद, पुणे द्वारा शिवछत्रपति क्रीड़ा संकुल म्हालुंगे-बालेवाड़ी में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय स्कूल रग्बी खेल प्रतियोगिता में कल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 वर्ष से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिता नॉक आउट पद्धति से संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के लड़कों की टीम ने उपविजेता और लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता।
कल हुई प्रतियोगिता में बिहार के लड़कों व लड़कियों की टीम अजेय रही तो लड़कों के गुट में महाराष्ट्र संघ उपविजेता तो दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के गुट में ओरिसा संघ उपविजेता तो महाराष्ट्र संघ तीसरे स्थान पर रहा।


19 साल से कम लड़कों के गुट में महाराष्ट्र की टीम ने बिहार की टीम से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया, जबकि लड़कियों के गुट में महाराष्ट्र की टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को 52 अंकों से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। महाराष्ट्र की लड़कियों की टीम की तृप्ति पाटिल 5, नम्रता पाटिल 26, समृद्धि कदम 5, स्वाति हगवने 6, सुमन रावत 5 और कावेरी बागुल ने 22 स्कोर किया।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह भारतीय स्कूल खेल महासंघ के निरीक्षक मुकेश कुमार के शुभ हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी महादेव कसगावडे, प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी विकास चौरसिया, क्रीड़ा अधिकारी दादासाहेब देवकते, शिल्पा चाबुकस्वार आदि उपस्थित थे।

Spread the love
Previous post

आवश्यक सेवाओं में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी डाक से करें मतदान : जिलाधिकारी डॉ. सुहास दिवसे

Next post

85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व आवश्यक सेवाओं के 1 हजार 675 मतदाताओं को डाक से मतदान की सुविधा

Post Comment