हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यों की हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 6 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला जायेगा। आखिरी मैच 13 अप्रैल को होगा। भारतीय हॉकी टीम एक अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। हरमनप्रीत सिंह श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। इस साल पेरिस ओलंपिक के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया के साथ यह श्रृंखला, काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भारतीय टीम इस प्रकार है- पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, हार्दिक सिंह, आकाशदीप सिंह, जुगराज सिंह, विष्णुकांत सिंह, राज कुमार पाल, ललित कुमार उपाध्याय, विवेक सागर प्रसाद, बॉबी सिंह धामी, नीलकंठ शर्मा, सुमित, संजय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, अमीर अली, मोहम्मद राहील मौसीन, जरमनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास शामिल होंगे।

Spread the love
Previous post

पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत विज्ञापन बोर्ड हटाने की अपील

Next post

रक्षा मंत्री ट्रॉफी वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं हेतु और सर्वश्रेष्ठ कमांड अस्पतालों के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान की गई

Post Comment