पुणे मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान

पुणे मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल पर अनधिकृत हॉकर वेंडरों के विरुध्द विशेष अभियान चलाने हेतु वाणिज्य विभाग तथा आरपीएफ की विशेष टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा दि. 25.04.2024 से 10.05.2024 तक पुणे मंडल में विभिन्न मेल, एक्सप्रेस तथा स्टेशन/स्टेशन परिसर में व्यापक अभियान चलाकर कुल 345 अनधिकृत विक्रेताओं को पकड़कर कर उनके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कारवाई की गयी, जिसमें 215 लोगों को मा. न्यायालय में पेश करने पर 2,12,380/- रुपये जुर्माना वसुला गया तथा शेष 130 के खिलाफ मा. न्यायालय द्वारा कार्रवाई जारी है।
अभियान का विवरण इस प्रकार है :-
-दिनांक 25.04.2024 से 10.05.2024 तक रेलवे सुरक्षा बल पुणे द्वारा विशेष अभियान में अस्वीकृत ब्रांड की कुल 457 पानी की बोतलें जब्त की गईं।
-दि. 29.04.2024 और 30.04.2024 को पुणे स्टेशन पर कुल 52 अनधिकृत हॉकर/ वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी।
-दि.02.05.2024 और 03.05.2024 को कुल 28 अनधिकृत हॉकर्स/वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी।

-दि.06.05.2024 से 09.05.2024 तक कुल 69 अनधिकृत हॉकर्स/वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी, जिसमें दि.08.05.2024 को विशेष टीम द्वारा गाड़ी सं. 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अभियान चलाया गया और कुल 13 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कारवाई की गयी। इस अभियान के दौरान पाया गया कि कुछ अधिकृत स्टॉल धारकों द्वारा अनधिकृत वेंडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उक्त स्टॉल वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु आईआरसीटीसी तथा वाणिज्य विभाग को उचित कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया गया है। इस अभियान के द्वारा अनधिकृत विक्रेताओं को रेल प्रशासन द्वारा यह चेतावनी दी जाती है कि यदि अनधिकृत विक्रेताओं में लिप्त पाये जानेवाले किसी भी व्यक्ति को सख्त कार्रवाई किये बैगेर नहीं बक्शा जायेगा। अभियान के दौरान यात्रियों को यह सुझाव दिया जाता है कि उन्हें यात्रा के दौरान यदि कोई अनधिकृत व्यक्ति/विक्रेता की सूचना हेल्पलाइन या रेल मदद यंत्रणा को दें।
पुणे मंडल खानपान सेवा में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये हमेशा तत्पर है तथा यात्रियों को यात्रा के दौरान हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने हेतु कटिबद्ध है। यात्रा के दौरान यात्रीयों को होनेवाली समस्याओं का निवारण कम से कम समय में किया जा रहा है, जिससे यात्रियों में भारतीय रेल की अच्छी छवि की भावना निर्माण हो।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Spread the love

Post Comment