स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अहमदनगर की तिमाही बैठक संपन्न

स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अहमदनगर की तिमाही बैठक संपन्न

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल संचालन की दृष्टि से अहमदनगर स्टेशन पूर्व में सोलापुर मंडल के अधीन था। वर्तमान में अहमदनगर स्टेशन पुणे मंडल के अधीन शामिल किया गया है। राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न स्टेशनों पर स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समितियां गठित की गई हैं, जिसकी प्रत्येक तिमाही में बैठकें आयोजित की जाती है, इन बैठकों में राजभाषा प्रगति का जायजा लिया जाता है। अहमदनगर समिति की बैठक पहले सोलापुर मंडल द्वारा आयोजित की जाती थी। अब यह बैठक पुणे मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है।
श्रीमती इन्दू दुबे, मंडल रेल प्रबंधक, पुणे एवं श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में दिनांक 06.06.2024 को स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अहमदनगर स्टेशन की बैठक संपन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में स्टेशन प्रबंधक, अहमदनगर और अन्य डिपो प्रभारी पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
बैठक के दौरान श्री मिलिंद हिरवे ने अपने संबोधन में कहा कि हमें हिंदी के महान साहित्यकारों की पुस्तकें पढ़नी चाहिए जिससे हमें न केवल कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने की प्रेरणा मिलेगी अपितु ज्ञान वर्धन होकर जीवन भी समृद्ध होगा।
अपने संबोधन में डॉ. रामदास भिसे ने कहा कि अहमदनगर स्टेशन में कार्यरत समस्त पर्यवेक्षक और कर्मचारी अपने दैनिक कार्य में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें तथा जनसंपर्क की मदों में नियमानुसार त्रिभाषा सूत्र का अनुपालन सुनिश्चित करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Spread the love
Previous post

पुणे रेल मंडल पर अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस का संरक्षा विभाग द्वारा किया गया आयोजन

Next post

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने ओपीडी-पंजीकरण के लिए 3 करोड़ से अधिक टोकन देकर उपलब्धि हासिल की

Post Comment