पुणे-लोनावला खंड पर कामशेत-तलेगांव के बीच पुल संख्या 154/1 का  रविवार को मरम्मत कार्य के लिए मेगा ब्लॉक

पुणे-लोनावला खंड पर कामशेत-तलेगांव के बीच पुल संख्या 154/1 का  रविवार को मरम्मत कार्य के लिए मेगा ब्लॉक

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा पुणे-लोनावला खंड पर  रविवार, दिनांक 09.06.2024 को कामशेत-तलेगांव के बीच किलोमीटर 154/0-1 पर स्थित पुल संख्या 154/1 पर लोहे के गर्डर के स्थान पर 6 आरसीसी सेगमेंटल बॉक्स बिछाने का कार्य करने के लिए मेगा ब्लॉक संचालित करेगा। इस कारण कुछ गाडियां प्रभावित होंगी।
क) दिनांक  09.6.2024 को पुणे-लोनावला-पुणे खंड उपनगरीय सेवाएं  रद्दीकरण
1) 01564 पुणे-लोनावला लोकल
2) 01561 लोनावला-पुणे लोकल
3) 01563 लोनावला-शिवाजी नगर- लोकल
4) ⁠01566 पुणे-लोनावला लोकल
5) 01588 शिवाजी नगर-तलेगांव लोकल
6) 01589 तलेगांव-पुणे लोकल
ख) दिनांक 09.6.2024 को रवाना होनेवाली गाड़ियों का रद्दीकरण
1) गाड़ी संख्या  11007 मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस
 2) गाड़ी संख्या 11008 पुणे – मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस
3) गाड़ी संख्या 12123 मुंबई – पुणे डेक्कन क्वीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
4) गाड़ी संख्या 12124 पुणे- मुंबई डेक्कन क्वीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
ग) मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों  का रेगुलेशन
1) 12164 एमजीआर चेन्नई- मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस जेसीओ 08.6.2024 को 3.30 घंटे के लिए रेग्यूलेट किया जाएगा।
2) 22159 मुंबई- चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस जेसीओ 09.6.2024 को 00.30 मिनट के लिए रेग्यूलेट किया जाएगा।
3) 17222 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस जेसीओ 09.6.2024 को 00.15 मिनट के लिए रेग्यूलेट किया जाएगा।
 4) 16332 तिरुवनंतपुरम मुंबई-एक्सप्रेस जेसीओ 08.6.2024 को 00.15 मिनट के लिए रेग्यूलेट किया जाएगा।
5)22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस जेसीओ 09.6.2024 को 00.15 मिनट के लिए रेग्यूलेट किया जाएगा।
ये इंजीनियरिंग रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Spread the love

Post Comment