मध्य रेल के दौंड रेलवे स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक‍ संपन्न

मध्य रेल के दौंड रेलवे स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक‍ संपन्न

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के पुणे मंडल स्थित दौंड स्टेशन पर दिनांक 05.06.2024 को स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, दौंड स्टेशन की तिमाही बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पुणे मंडल के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान श्री बृजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रयोग तथा प्रचार-प्रसार यह हमारा प्राथमिक दायित्व है।
रेल संचालन की दृष्टि से दौंड स्टेशन सोलापुर मंडल के अधीन कार्यरत था। वर्तमान में दौंड स्टेशन पुणे मंडल के अधीन शामिल किया गया है।
राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न स्टेशनों पर स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समितियां गठित की गई हैं. जिनकी प्रत्येक तिमाही में बैठकें आयोजित की जाती हैं, इन बैठकों में राजभाषा प्रगति का जायजा लिया जाता है।
बैठक में पुणे मंडल के वरिष्‍ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री गजानन मीणा, मंडल संरक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर श्री रणजीत सिंह छाबडा तथा श्री जयनाथ त्रिपाठी स्टेशन प्रबंधक, दौंड, अन्य डिपो प्रभारी तथा स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्‍य उपस्थित थे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Spread the love

Post Comment