पुणे मंडल के 2 कर्मचारी सहत मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को महाप्रबंधक का संरक्षा पुरस्कार

पुणे मंडल के 2 कर्मचारी सहत मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को महाप्रबंधक का संरक्षा पुरस्कार

 मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री राम करण यादव ने दिनांक 04.06.2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में आयोजित एक समारोह मध्य रेल के 11 कर्मचारियों जिसमें मुंबई मंडल के 2, भुसावल मंडल के 4, नागपुर मंडल के 2, पुणे मंडल के 2 और सोलापुर मंडल के 1 कर्मचारी को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।
ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों द्वारा दिखाई गई सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और पिछले महीनों के दौरान गाड़ी संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संरक्षा पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार में एक पदक, प्रशंसा प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य का प्रशस्ति पत्र और ₹ 2000/- की नकद राशि शामिल है।
 
पुणे मंडल के  महाप्रबंधक का संरक्षा पुरस्कार विजेता दो कर्मचारियों का विवरण इस प्रकार हैं :-
1. श्री कप्तान सिंह, कीमैन ट्रैक मेंटेनर/भीलवड़ी ने दिनांक 26.05.2024 को कर्मचारी ने  जेएसडब्ल्यू  गाड़ी पर एक टूटा हुआ हैंडल लटका हुआ देखा।  उन्होंने तुरंत जीपीएस के माध्यम से इंजीनियरिंग कंट्रोल को इस बारे में सूचित किया। स्टेशन मास्टर शिंदवने ने इसकी पुष्टि की और गाड़ी  को कराड स्टेशन पर रोका गया तथा  संभावित दुर्घटना टल गई।
2. श्री अजय कुमार मोडक, सहायक स्टेशन प्रबंधक, लोनी ने दिनांक 21.02.2024 को गाड़ी संख्या 11301 के साथ हाथ के संकेतों का आदान-प्रदान करते समय कोच ए/2 में गंभीर ब्रेक बाइंडिंग देखी। उन्होंने लोको पायलट को तुरंत हाथ से खतरे का संकेत दिखाकर स्थिति  की गंभीरता से अवगत कराया। गाड़ी को उरुली और लोनी के बीच रोका गया और ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया गया। उनकी सतर्कता के कारण, एक संभावित अप्रिय घटना टल गई।
महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके कर्तव्यों के प्रति उनकी सतर्कता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतर्कता और बहादुरी के ऐसे कार्य दूसरों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री चित्तरंजन स्वैन, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री एम.एस. उप्पल, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री एस. एस. गुप्ता, प्रधान मुख्य इंजीनियर श्री रजनीश माथुर , प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुनील कुमार, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एन.पी. सिंह तथा प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री धर्मवीर मीना उपस्थित थे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Spread the love

Post Comment