‘विस्कटलेला महाराष्ट्र’ किताब का किया गया विमोचन

‘विस्कटलेला महाराष्ट्र’ किताब का किया गया विमोचन

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शुभम मुले द्वारा लिखित ‘विस्कटलेला महाराष्ट्र-वाचा आणि थंड बसा’ किताब का विमोचन हाल ही में श्रीमती उषा मुले के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां मनविसे उपविभाग अध्यक्ष अक्षय गवली, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना शाखा अध्यक्ष ओमकार मुले, मराठी युवक सेना के सचिव गौरव राणे, ईश्वर कोली, नितिन सावंत आदि उपस्थित थे।

आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। महाराष्ट्र की गंदी राजनीति, चाहे वह धार्मिक हो या जातिगत, हमारे राजनेताओं ने हर राजनीतिक खेल में महाराष्ट्र के साथ जो-जो बुरा किया है, उसका जिक्र इस किताब में किया गया है। यह जानकारी किताब के लेखक शुभम मुले द्वारा दी गई है।

Spread the love

Post Comment