हड़पसर शिवसेना की ओर से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

हड़पसर शिवसेना की ओर से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से हड़पसर शाखा में छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर छत्रपति शिवाजी महाराज की स्तुति की गई। यहां शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के संघटक संजय बापू सपकाल, पूर्व विभाग प्रमुख चंद्रकांत सातव, भालके सर, तात्या सोनवणे, शाखा संघटक बाला राजगे, सुरेश दोरी, अक्षय पोटे, कुणाल सपकाल के साथ अन्य पदाधिकारीगण और शिव सैनिक उपस्थित थे।

Spread the love

Post Comment