संत नामदेव सेवा संघ का सभागृह शिवसेना पुणे शहर अध्यक्ष नाना भानगिरे द्वारा उद्घाटित
पूर्व महापौर वैशाली बनकर व पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला जंगले ‘समाजरत्न’ पुरस्कार से सम्मानित
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संत नामदेव सेवा संघ के स्व. दिगंबर दानवे सभागृह का उद्घाटन शिवसेना पुणे शहर अध्यक्ष नाना भानगिरे के शुभ हाथों किया गया।
इस अवसर पर यहां सोनाली चेतन तुपे, जनसेवा सहकारी बैंक की पूर्व संचालिका अनुपमा कलसकर, सीमा नेवासकर, वर्षा महाडिक, जयश्री मुले, नामदेव उन्नती परिषद के राज्य अध्यक्ष संजय निवासकर, पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे, सुनील बनकर, संत नामदेव सेवा संघ के अध्यक्ष राजाभाऊ पोरे, उपाध्यक्ष सुधीर हेंद्रे, सुदाम सुपेकर, सुभाष भारद्वाज, प्रकाश क्षीरसागर, राजेंद्र नेवासकर, पुरुषोत्तम नेवासकर, संदीप कालेकर, नाना सदरे, मोहन काकडे, मदन लंगडे के साथ अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर संत नामदेव सेवा संघ हड़पसर की ओर से पूर्व महापौर वैशाली बनकर और पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला जंगले को उनके द्वारा जारी सामाजिक कार्यों को देखते हुए ‘समाजरत्न’ पुरस्कार सोनाली तुपे व सीमा नेवासकर के शुभ हाथों प्रदान करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सुभाष भारद्वाज ने किया।
Post Comment