प्रथम कर्तव्य समझते हुए मनपा स्कूलों की छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जायेंगे : प्रमोद नाना भानगिरे

प्रथम कर्तव्य समझते हुए मनपा स्कूलों की छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जायेंगे : प्रमोद नाना भानगिरे

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका स्कूल की छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन की समय पर आपूर्ति नहीं होने के कारण होनेवाली असुविधा और स्वास्थ्य समस्याओं से परेशानी से बचने के लिए पुणे शहर शिवसेना और एकनाथ शिंदे फाउंडेशन की ओर से सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। इस अवसर पर यहां महिला शहर प्रमुख पूजा रावेतकर, पूर्व नगरसेविका सोनाली लांडगे, शहर समन्वयक शंकर संगम, महिला उपशहर प्रमुख श्रद्धा शिंदे, श्रुती नाझिरकर, विधानसभा प्रमुख संतोष लांडगे, सुनीता उकिरडे, नेहा शिंदे, आकाश शिंदे, आकाश रेणुसे के साथ शिवसैनिक व पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

पुणे शहर शिवसेना प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने बताया कि पुणे महानगरपालिका में पिछले चार वर्षों से सैनेटरी नैपकिन का वितरण नहीं हुआ है। स्कूल में पढ़नेवाली छात्राओं को असुविधा न हो और आर्थिक दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए हम इस अभियान को पूरे पुणे में लागू करने जा रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से महानगरपालिका स्कूलों की 25 हजार 695 छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। महानगरपालिका प्रणाली समय ले रहा है, इसलिए लड़कियों को असुविधा नहीं होनी चाहिए, यह इसके पीछे का उद्देश्य है।

नाना भानगिरे ने घोषणा की कि पुणे महानगरपालिका की सभी छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन की शिवसेना द्वारा आपूर्ति की जाएगी। पुणे महानगरपालिका ने पिछले चार वर्षों से लड़कियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सेनेटरी नैपकिन नहीं दिया है।
पिछले दो वर्षों में ठेकेदार के विवाद में निविदाएं रद्द कर दी गईं, इसके अलावा महानगरपालिका द्वारा हर साल 26,000 नैपकिन उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन दो साल से यह आपूर्ति प्रदान न करने से छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

Spread the love

Post Comment