पुणे से दानापुर तथा गोरखपुर के लिए अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां (20 ट्रीप)

पुणे से दानापुर तथा गोरखपुर के लिए अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां (20 ट्रीप)

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ग्रीष्मकालीन अतिरिक्त विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया है।
विवरण निम्नानुसार हैं :-

1) पुणे-दानापुर-पुणे (6ट्रीप)

गाड़ी संख्या 01415 पुणे- दानापुर अनारक्षित ग्रीष्म कालीन विशेष दिनांक 20.4.2024 , 24.4.2024 तथा 28.4.2024 को पुणे से 19.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01416 दानापुर – पुणे अनारक्षित ग्रीष्म कालीन विशेष दिनांक 22.4.2024, 26.4.2024 तथा 30.4.2024 को दानापुर से 06.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव : दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा।

संरचना : कुल 22आईसीएफ कोच :
20 स्लीपर (अनारक्षित) तथा दो सामान एवं गार्ड ब्रेक वैन

2) पुणे- गोरखपुर-पुणे (6 ट्रीप)

गाड़ी संख्या 01419 पुणे- गोरखपुर विशेष दिनांक 20.4.2024, 24.4.2024 तथा 28.4.2024 को पुणे से 06.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 14.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01420 गोरखपुर – पुणे विशेष दिनांक 21.4.2024 , 25.4.2024 तथा 29.4.2024 को गोरखपुर से 18.20 बजे रवाना होकर तिसरे दिन 06.40 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव : हड़पसर, दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, कानपुर, लखनऊ,गोंडा एवं बस्ती।

संरचना : कुल 22आयसीएफ कोच: एक फर्स्ट कम एसी -2 टियर, 8 एसी थ्री टियर , 6 स्लीपर,7 सामान्य द्वितीय श्रेणी सामान सहित दो गार्ड ब्रेक वैन और जनरेटर।

3) पुणे-दानापुर-पुणे (8 ट्रीप)

गाड़ी संख्या 01417 पुणे- दानापुर ग्रीष्म कालीन विशेष दिनांक 18.4.2024 , 21.4.2024 25.4.2024 तथा 29.4.2024 को पुणे से 06.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01418 दानापुर – पुणे ग्रीष्म कालीन विशेष दिनांक 19.4.2024, 22.4.2024, 26.4.2024 तथा 30.4.2024 को दानापुर से 06.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव : हड़पसर, दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा।

संरचना : कुल 22 आईसीएफ कोच : दो एसी – 3टियर, 18 स्लीपर तथा दो सामान एवं गार्ड ब्रेक वैन।

आरक्षण : गाडी संख्या 01419, 01417 के लिए बुकिंग दिनांक 17.4.2024 को सभी संगणकीकृत आरक्षण केंद्र एवं www. irctc.com वेब साइट पर शुरू होगा।

विशेष गाड़ियों के ठहराव के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry. indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Spread the love
Previous post

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव का कहना है, “दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना

Next post

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया

Post Comment