प्रियंका शर्मा बनीं पुणे मंडल की नई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त

प्रियंका शर्मा बनीं पुणे मंडल की नई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्रीमती प्रियंका शर्मा ने पुणे मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) का पद 03 अप्रैल 2024 से ग्रहण कर किया है। इससे पहले वे उत्तर रेलवे/ दिल्ली में वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त-I के पद पर कार्यरत थीं। उनकी नियुक्ति मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ज्योति मणि के स्थान पर हुई है।

श्रीमती प्रियंका शर्मा भारतीय रेल सुरक्षा बल सेवा की 2012 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने लोक प्रशासन (Public Administration) में मास्टर्स डिग्री की है।
श्रीमती शर्मा को भारतीय रेल के रेल सुरक्षा विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने बीकानेर मंडल से सहायक सुरक्षा आयुक्त पद से सेवा आरंभ की तथा उत्तर रेलवे-मुख्यालय में सुरक्षा आयुक्त, दिल्ली मंडल में सुरक्षा आयुक्त-II, रेलवे बोर्ड- नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिरीक्षक (AIG), दयाबस्ती में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त तथा उत्तर रेलवे दिल्ली में वरिष्ठ सुरक्षा कमांडेंट-ख आदि पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Spread the love
Previous post

एसजेवीएन को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया

Next post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2024 की 75 दिनों की उलटी गिनती से संबंधित कार्यक्रम में 5000 से अधिक योग उत्साही भाग लेंगे

Post Comment