16 मई को यशदा में ‘विज्ञान एवं प्राकृतिक खेती’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

16 मई को यशदा में ‘विज्ञान एवं प्राकृतिक खेती’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पुणे, मई (जिमाका)
कृषि व किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार और कृषि विभाग महाराष्ट्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से प्राकृतिक खेती के बारे में ‘विज्ञान और प्राकृतिक खेती’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का यशदा में 16 मई को सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजन किया गया है। यह जानकारी कृषि संचालक (आत्मा) दशरथ तांभाले ने दी है।

कार्यशाला में भारत सरकार के कृषि विभाग के संयुक्त सचिव (आईएनएम), देश के पश्चिमी राज्यों के कृषि सचिव, आयुक्त, निदेशक, आईसीएआर के वैज्ञानिक, चार कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी, चयनित किसान भाग लेंगे।

इस कार्यशाला में प्राकृतिक खेती पर नीति और शुरू की जाने वाली योजना पर चर्चा होगी और इसमें महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव और लक्षद्वीप 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 250 वैज्ञानिक, अधिकारी और किसान भाग लेंगे।

Spread the love

Post Comment