मुख्याध्यापिका रेशमा शेख नेशनल एक्सलेन्स अवॉर्ड से सम्मानित

मुख्याध्यापिका रेशमा शेख नेशनल एक्सलेन्स अवॉर्ड से सम्मानित

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मुख्याध्यापिका श्रीमती रेशमा महंमदरफिक शेख को नेशनल एक्सलेन्स अवॉर्ड से हाल ही में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्राप्त हुआ है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार काइटक्राफ्ट प्रोडक्शन एलएलपी द्वारा प्रदान किया गया है।

आपके द्वारा आनंददायी शिक्षण और रचनात्मक शिक्षण पर प्रयोग किए गए हैं। विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति और शत-प्रतिशत छात्र सम्मान के लिए विद्यालय स्तर पर कई पहल लागू की गई हैं। साथ ही, दिशादर्शक तंत्रस्नेही आंदोलन (राज्यस्तरीय ऑनलाइन) और बालकों के लिए बालतंत्र स्नेही आंदोलन (छात्र राज्य स्तर) को उत्कृष्ट तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। साथ ही आपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एजुक्लड्स, भारत और यूनाइटेड किंगडम की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में भी कई बार भाग लिया है। पिछले 29 वर्षों से छात्रों और शिक्षकों के लिए विभिन्न नवाचार लागू किए गए हैं। आपको महाराष्ट्र राज्य आदर्श शिक्षक पुरस्कार भी मिल चुका है।

शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने अहम योगदान दिया है। आपके द्वारा लिखे गए शोध पत्र एवं आलेख राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय सेमिनारों में पढ़े गए हैं। आपदा प्रबंधन रोड दुर्घटना ‘प्रकाशित पुस्तक 5 सितंबर 2014, संपादन- काव्य प्रतिभा संकलन- 5 सितंबर 2014, अनुसंधान : सूक्ष्म अनुसंधान – क्रियात्मक अनुसंधान, अनमोल जीवनशिक्षण सुविचार पुस्तक विमोचन वर्ष 2016, आदर्श जीवन संस्कार दिव्यांग शिक्षण पांडुलिपि प्रकाशन 2017-18, संपादन शब्द डोंगर वर्ष 2017, फोटोग्राफी व संकलन विठ्ठलनामाची शाळा भरली छायाचित्रपुस्तिका प्रकाशन 15 अगस्त 2018, संपादन : स्वच्छता ही सेवा ऑनलाइन काव्यसम्मेलन 2 अक्टूबर 2018, शिक्षक सशक्तिकरण पुस्तिका का विमोचन 1 नवंबर 2018।

इससे पहले मुख्याध्यापिका श्रीमती रेशमा महंमदरफिक शेख को मेधावी शिक्षक पुरस्कार हवेली 5 सितम्बर 2004, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम पुरस्कार 1994, जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम पुरस्कार – 2004, कलाथी पुरस्कार – आकार संस्कार केंद्र, बीड, उपक्रमशिल कला अध्यापक पुरस्कार आकार संस्कार केंद्र, बीड, राज्य स्तरीय आदर्श शिक्षक सृजन पुरस्कार- 5 सितंबर 2014 (डॉ. सुधाकरराव जाधवर एवं शिक्षा संस्था), उपक्रमशिल शिक्षिका हवेली (शिक्षण परिषद लोणावला 2016)।

Spread the love

Post Comment