पुणे मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

पुणे मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

णे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 8 मार्च 2024 को पुणे मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में स्थित इंद्रायणी हॉल में आयोजित किया गया।


इस अवसर पर विभिन्न विषयों तथा संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ अतिथि को आमंत्रित कर व्याख्यान दिए गए, जैसे हृदय की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए होम्योपैथी की भूमिका, समाज पर सोशल मीडिया का प्रभाव, सकारात्मक जीवन जीने की कला आदि।


साथ ही उक्त कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न के प्रति जागरूकता हेतु एक पुस्तिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के महिला कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम में मंडल के महिला कर्मचारियों तथा महिला समाज सेवा समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


मध्य रेल मुख्यालय, मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में 21 महिला कर्मचारियों को ‘सशक्त नारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया जो मुख्यालय तथा विभिन्न मंडलों पर कार्यरत हैैं। पुणे मंडल पर कार्यरत दो महिला कर्मचारियों टेक्नीशियन-ख श्रीमती स्नेहा कांबले तथा अवर टिकट निरीक्षक श्रीमती पूजा तेलगोटे को सशक्त नारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Spread the love

Post Comment