शेवालेवाडी में आयोजित किया गया गांव चलो अभियान

शेवालेवाडी में आयोजित किया गया गांव चलो अभियान

मांजरी, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शेवालेवाडीगांव में गांव चलो अभियान के तहत संपर्क अभियान चलाया गया। जनसंघ के सहसंस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का पूजन किया गया। इस अवसर पर कोद्रे वस्ती में बूथ कमेटी की बैठक हुई, जिसमें कई बूथ सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी पुणे जिला भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राहुल शेवाले ने दी है।

बैठक के बाद गांव के प्रतिष्ठित नागरिक पंचायत समिति के पूर्व सभापति अशोक मोरे, पूर्व सरपंच पंढरीनाथ शेवाले, शिवछत्रपति पुरस्कार विजेता अंतर्राष्ट्रीय कार रैली राइडर श्री संजय टकले साथ ही भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से मिलकर उनका भारतीय जनता पार्टी की ओर से सम्मान किया गया, साथ ही इस अवसर पर 10वीं, 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों, सफल एथलीटों, पोस्टमैन, आशा सेविका, आंगनवाड़ी शिक्षिका, बचत गुट की महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। यहां पुलिस पाटिल अमृता खेडेकर, पुरंदर तालुका अध्यक्ष निलेश जगताप, हवेली तालुका अध्यक्ष संदीप हरपले, महासचिव राजेंद्र भिंताडे, कार्याध्यक्ष मयुर जगताप प्रमुख अतिथि के रूप में थे।

पुणे जिला भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राहुल शेवाले ने पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान को सफल बनाने के लिए संजय कोद्रे, राम खेडेकर, अविनाश कोद्रे, मनोरंजन पांडे, अशोक कामठे, सागर खेडेकर, अनंत गुर्जल, नानासाहेब हाके, प्रितेश भट ने बहुमूल्य सहयोग दिया। इस अभियान में अविनाश भंडारी, प्रतीक खेडेकर,मनोज खेडेकर, प्रतीक गायकवाड, हनुमंत खेडेकर, भगवान खेडेकर, अविनाश अजनालकर, सुभाष हाके, विलास कोद्रे, संग्राम कोद्रे शामिल हुए थे। कार्यक्रम के लिए उमाताई भंडारी, बबलू मेमाणे, तेजस कलाल, संतोष शेट्टी, ओंकार राक्षे, अनिकेत भंडारी, कैलास जैस्वाल, राहुल पाटिल, संजय शेवाले, करण सलगर व अनेक लाभार्थी उपस्थित थे।
पुणे जिला भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राहुल शेवाले की पहल से यह पहल आयोजित की गई थी।

Spread the love

Post Comment