हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डॉ.राहुल झांजुर्णे चुने गए

हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डॉ.राहुल झांजुर्णे चुने गए

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डॉ. राहुल झांजुर्णे का चयन किया गया है। हाल ही में एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक हुई, जिसमे उन्हें चुना गया है। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत हरपले ने डॉ.राहुल झांजुर्णे को कार्यभार सौंपा। चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. प्रशांत चौधरी व डॉ. अशोक जैन नेे कार्य किया। आगामी वर्ष में सदस्यों और उनके परिवारों के लिए विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेल और चिकित्सा कल्याण योजनाएं लागू की जाएंगी। यह जानकारी नवनिर्वाचित हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष डॉ. राहुल झांजुर्णे ने दी है।

Spread the love

Post Comment