प्रयासों में निरंतरता ही है सफलता की कुंजी : शुभदा कांदे

प्रयासों में निरंतरता ही है सफलता की कुंजी : शुभदा कांदे

कोंढवा, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शैक्षणिक योग्यता, पढ़ाई का दायरा, पढ़ाई का तरीका, साथ ही सफलता मिलने तक हार न मानना और असफलता मिलने पर बिना थके दोबारा मेहनत करना ही सफलता की कुंजी है। यह विचार शुभदा कांदे ने व्यक्त किए।

हाल ही में हुई पाट बंधारे विभाग परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करके सफलता हासिल करनेवाली सुश्री शुभदा शरद कांदे ने स्थापत्य विभाग में नौकरी के अवसर विषय पर ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक कॉलेज पुणे के छात्रों के लिए मार्गदर्शन व्याख्यान का आयोजन किया गया था, तब उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए वे बोल रही थीं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतीक्षा सनस द्वारा शुभदा कांदे को सम्मानित किया गया। यहां कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रा. वैभव पोमन और आभार प्रदर्शन प्रा. यशोदीप भांबरे ने किया।

Spread the love

Post Comment