कांग्रेस से इस्तीफ़े के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने ज्वाइन की बीजेपी

कांग्रेस से इस्तीफ़े के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने ज्वाइन की बीजेपी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार सहित अन्य की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। श्री चव्‍हाण ने कल कांग्रेस से अलग होने की घोषणा की थी।

श्री चव्हाण ने कहा कि यह दिन उनके नए राजनीतिक करियर की शुरुआत का प्रतीक है। अशोक चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने भोकर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद भी हैं।

Spread the love

Post Comment