भारतीय स्टेट बैंक ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया

भारतीय स्टेट बैंक ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया

भारतीय स्टेट बैंक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। बैंक ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 8 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग की रिपोर्ट भारत में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास की प्रवृत्ति को उजागर करती है। शहरी आर्थिक वृद्धि का संकेत यात्री वाहन बिक्री, हवाई यात्री यातायात, वस्‍तु और सेवा कर संग्रह, क्रेडिट कार्ड लेनदेन, पेट्रोलियम खपत और टोल संग्रह में मजबूत प्रदर्शन से मिलता है। दूसरी ओर, ग्रामीण आर्थिक संकेतक भी सकारात्मक रुझान दिखा रहे हैं, जिसमें डीजल की खपत और दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ रही है।

Spread the love

Post Comment