राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपतिश्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ”ईस्टर के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

यह त्योहार यीशु मसीह के पुनर्जीवन की खुशी मनाने, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। ईस्टर संदेश देता है कि सत्य शाश्वत है और यह हमें त्याग एवं क्षमा का मार्ग दिखाता है। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमें शांति और सद्भाव के मार्ग पर ले जाती हैं।

इस अवसर पर, आइए हम ईसा मसीह के मूल्यों को अपनाकर अपने समाज में प्रेम और सद्भाव फैलाएं तथा अपने राष्ट्र के विकास में योगदान दें।”

राष्‍ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

 

उपराष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। उनके संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है –

“मैं ईस्टर के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवन की याद में मनाया जाने वाला ईस्टर का त्योहार प्रेम, करुणा और क्षमा के गहन प्रभाव की मार्मिक याद दिलाता है।

कामना करता हूँ कि यह शुभ अवसर हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हुए हमारे जीवन में शांति और सद्भाव लाए।”

Spread the love
Previous post

राष्ट्रपति ने विशिष्ट विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से किया सम्मानित

Next post

समुद्री क्षेत्र में नाविकों की अनुकरणीय भूमिका का कीर्तिगान : सप्ताह भर के राष्ट्रीय समुद्री समारोहों की शुरुआत

Post Comment