एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति की राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी

एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति की राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी

उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) के अध्यक्ष श्री राम नाथ कोविन्द और इसके सदस्य, श्री एन.के. सिंह, डॉ. सुभाष कश्यप और श्री संजय कोठारी ने आज राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ अपनी बातचीत जारी रखी। जनता दल (यूनाइटेड) के एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें संसद सदस्य एवं संसदीय दल के नेता श्री राजीव रंजन सिंह उपनाम ​​ललन सिंह और महासचिव श्री संजय कुमार झा ने उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) सदस्यों के साथ बातचीत की और एक साथ चुनाव कराने के समर्थन में एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।

अन्य बातों के साथअपने ज्ञापन में उन्होंने कहा कि“…एक साथ चुनाव होने से बार-बार होने वाले चुनावों से जुड़ा वित्तीय बोझ कम किया जा सकता है, क्योंकि चुनाव प्रचार, संभार-तंत्र और सुरक्षा उपायों को एक स्थान पर समेकित किया जाएगा। समकालिक चुनावों से और अधिक स्थिर व निरंतर नीति कार्यान्वयन हो सकता है…’’।

 

image002ZK2R एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति की राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी

 

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल जिसमें श्री श्रीहरि बोरिकर, डॉ. सीमा सिंह, अधिवक्ता जीवेश तिवारी, अधिवक्ता भास्कर गौतम, अधिवक्ता अपूर्वा सिंह और श्री जामतानी सिंह ने भी उच्च स्तरीय समिति के समक्ष एक प्रस्तुतिकरण दिया जिसमें उन्होंने एक साथ चुनाव के लिए स्पष्ट समर्थन किया।

Spread the love
Previous post

इसरो ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2024 (युविका) की घोषणा की

Next post

मराठा सेवा संघ व संभाजी ब्रिगेड की सोशल मीडिया पर बदनामी करनेवाले के खिलाफ उत्तम कामठे ने कराया हड़पसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Post Comment