मध्य रेल द्वारा विशेष गाड़ियों की सेवाओं में विस्तार

मध्य रेल द्वारा विशेष गाड़ियों की सेवाओं में विस्तार

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाज्ञियों की सेवाओं की अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

विवरण निम्नानुसार हैं :
पुणे-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर दैनिक विशेष
गाड़ी संख्या 01023 पुणे-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर विशेष, जो दिनांक 31.03.2024 तक अधिसूचित है, को अब दिनांक 01.04.2024 से 30.06.2024 तक के लिए बढ़ाया गया है। (91 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 01024 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-पुणे विशेष, जो दिनांक 31.03.2024 तक अधिसूचित है, उसे दिनांक 01.04.2024 से 30.06.2024 तक बढ़ाया गया है। (91 सेवाएं)

पुणे-हरंगुल दैनिक विशेष
गाड़ी संख्या 01487 पुणे-हरंगुल विशेष, जो दिनांक 31.03.2024 तक अधिसूचित है, उसे दिनांक 01.04.2024 से 30.06.2024 तक आगे बढ़ाया गया है। (91 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 01488 हरंगुल-पुणे विशेष, जो दिनांक 31.03.2024 तक अधिसूचित है, उसे दिनांक 01.04.2024 से 30.06.2024 तक आगे बढ़ाया गया है। (91 सेवाएं)

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सोलापुर साप्ताहिक विशेष
गाड़ी संख्या 01435 सोलापुर-एलटीटी विशेष, जो दिनांक 26.03.2024 तक अधिसूचित है, उसे दिनांक 02.04.2024 से 25.06.2024 तक आगे बढ़ाया गया है। (13 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 01436 एलटीटी-सोलापुर विशेष, जो दिनांक 27.03.2024 तक अधिसूचित है, उसे दिनांक 03.04.2024 से 26.06.2024 तक आगे बढ़ाया गया है। (13 ट्रिप)

उपर्युक्त गाड़ियों के समय, संरचना और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
उपर्युक्त विशेष गाड़ियों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे विशेष गाड़ियों की विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाएँ।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Spread the love

Post Comment