पीएस जियोपोर्टल निर्माण से मतदान केंद्रों का पता लगाना हो गया आसान : पुणे जिला चुनाव प्रशासन की मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष पहल

पीएस जियोपोर्टल निर्माण से मतदान केंद्रों का पता लगाना हो गया आसान : पुणे जिला चुनाव प्रशासन की मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष पहल

पुणे, मई (जिमाका)
मतदाताओं को अपने मतदान केंद्रों का आसानी से पता लगाने और वहां तक पहुंचने में मदद करने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने में पुणे जिला प्रशासन ने पहल की है और महाराष्ट्र सुदूर संवेदन व परिनियोजन केंद्र पुणे (एमआरएसएसी) की मदद से विकसित ‘पी.एस.जियोपोर्टल’ मतदाताओं के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए इस सुविधा का उपयोग करना चाहिए और बड़ी संख्या में मतदान करना चाहिए। यह अपील
जिलाधिकारी डॉ. सुहास दिवसे ने की है।


इस पोर्टल में बारामती, पुणे, शिरूर, मावल और पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र के तहत सभी विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय ने प्रदान किए गए सभी मतदान केंद्रों का एमआरएसएसी पुणे ने जिओ टैगिंग करके यह प्रणाली विकसित की है। इसमें कंप्यूटर पर क्यूआर कोड या https://mahabhumi.mrsac.org.in/portal/apps/dashboards/f804b371685d4b74ad6c34b37bd41c0c इस यूआरएल लिंक की या https://rb.gy/rp0e0r इस लघुलिंक के आधार पर अपना मतदान केंद्र का स्थान देखा जा सकता है। मोबाइल पर https://mahabhumi.mrsac.org.in/portal/apps/dashboards/366148c2dff140efa5c6db2b69a52b0d इस यूआरएल लिंक या https://rb.gy/2jqo87 लघुलिंक के आधार पर अपने मतदान केंद्र का स्थान देखा जा सकता है।

इस पोर्टल पर मतदाता अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र और उसमें मतदान केंद्र के नाम या संख्या का उपयोग करके उसका सटीक भौगोलिक स्थान नक़्शे पर आपके सामने आ जायेगा व प्रदर्शित स्थान पर क्लिक करने पर आपको मतदान केन्द्र की जानकारी दिखाई देगी। इसी के अंत में डायरेक्शन व्ह्यू (Direction Veiw) पर क्लिक करने पर जहां आप खड़े हैं वहां से मतदान केंद्र तक का रास्ता आपको दिखाई देगा। यह जानकारी एमआरएसएसी पुणे के प्रमुख डॉ. संजय पाटिल ने दी है।
मतदान केंद्र तक कैसे पहुंचें?

पीएस जिओ पोर्टल की लिंक क्लिक करने के बाद दाहिने कोने में विधानसभा चुनाव क्षेत्र और मतदान केंद्र का नाम चुनें। मतदान केंद्र पर क्लिक करने के बाद नक्शे पर मतदान केंद्र का स्थान नीले रंग में दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद दाहिनी ओर मतदान केंद्र का विवरण दिखाई देगा। इसमें ‘दिशा’ के सामने दृश्य शब्द पर क्लिक कर गूगल मैप के अनुसार मतदान केंद्र का पता लगाया जा सकता है। पोर्टल लिंक को क्यूआर कोड के माध्यम से भी खोला जा सकता है।

Spread the love
Previous post

‘माय फर्स्ट सेल्फी वोट’ प्रतियोगिता पर सहज प्रतिक्रिया : ‘एक हजार मतदाताओं को शामिल होने पर प्रमाण पत्र का वितरण

Next post

राज्य उत्पाद शुल्क द्वारा शिरूर तालुका में देसी शराब सहित 6 लाख का माल जब्त

Post Comment