ऐन समय पर भागदौड़ से बचने के लिए आज ही मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करें : डॉ. सुहास दिवसे

ऐन समय पर भागदौड़ से बचने के लिए आज ही मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करें : डॉ. सुहास दिवसे

पुणे, मई (जिमाका)
जिले के मावल, पुणे और शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में आम चुनाव के लिए सोमवार 13 मई को मतदान होगा। मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। मतदान के दिन भागदौड़ से बचने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से आज ही मतदान केंद्र की जानकारी लें। यह अपील जिलाधिकारी डॉ. सुहास दिवसे ने की है।

पुणे जिले में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। जिले के मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 7 लाख 14 हजार 273 पुरुष और 6 लाख 47 हजार 31 महिला मतदाता हैं, कुल 13 लाख 61 हजार 392 मतदाता हैं। पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 10 लाख 55 हजार 62 पुरुष और 10 लाख और 355 महिलाएं ऐसे कुल 20 लाख 55 हजार 741 मतदाता हैं तो शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 13 लाख 33 हजार 890 पुरुष और 11 लाख 99 हजार 997 महिलाएं ऐसे कुल 25 लाख 34 हजार 88 मतदाता हैं।
मतदाताओं को मतदाता पहचान पर्ची वितरित की जा रही हैं। मतदाता पर्ची नहीं मिली है तो नजदीकी मतदान केंद्र अधिकारी से संपर्क करें। जिला चुनाव प्रशासन ने पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहरों में वार्ड के अनुसार साथ ही विधानसभा चुनाव क्षेत्र स्तर पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। इस केंद्र की मदद लेकर मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

मतदाताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1950 उपलब्ध कराया गया है और इस नंबर से मतदाता सूची में नाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। https://electoralsearch.eci.gov.in/ इस वेबसाइट पर भी मतदाता विवरण प्राप्त किया जा सकता है। यह सुविधा वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी उपलब्ध है।

योग्य मतदाताओं को उनका नाम मतदाता सूची में है, यह सुनिश्चित करके लोकतंत्र की मजबूती के लिए किसी भी प्रलोभन में आए बिना वोट देने के अपने पवित्र अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह अपील डॉ. दिवसे ने की है।

Spread the love

Post Comment