पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए चुनाव व्यय निरीक्षकों की नियुक्ति

पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए चुनाव व्यय निरीक्षकों की नियुक्ति

पुणे, अप्रैल (जिमाका)
जिले में 34- पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव व्यय निरीक्षकों की नियुक्ति की है। यह जानकारी पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र के चुनाव निर्णय अधिकारी डॉ. सुहास दिवसे ने दी है।

चुनाव व्यय निरीक्षक के रूप में कमलेश मकवाना को नियुक्त किया गया है और उनका आवासीय पता वीवीआईपी रेस्ट हाउस, पुणे का कमरा नंबर ए-206 है। श्री मकवाना का संपर्क नंबर 9699187709 है। चुनाव व्यय निरीक्षक के संपर्क अधिकारी सुहास विसपुते का संपर्क नंबर 9011027187 है। श्री मकवाना से मिलने का समय सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। यह जानकारी पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र के कार्यालय द्वारा दी गई है।

Spread the love

Post Comment