जिजाऊ रमाई रत्न पुरस्कार से स्मिता गायकवाड सम्मानित
जिजाऊ रमाई रत्न पुरस्कार से स्मिता गायकवाड सम्मानित
हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भैरवनाथ मित्र मंडल द्वारा सामाजिक कार्यों में अग्रणी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेविका स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा व भाजपा पुणे शहर ओबीसी मोर्चा की महासचिव स्मिता तुषार गायकवाड को जिजाऊ रमाई रत्न पुरस्कार से विधायक चेतन तुपे पाटिल के शुभ हाथों प्रदान करके सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर यहां आरपीआई पुणे शहर अध्यक्ष श्री महादेव दंडी, नगरसेवक मारुति आबा तुपे, विजय देशमुख, महादेव कांबले, लाला सोनावणे, अमित कांबले के साथ अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन आरपीआई पुणे के शहर उपाध्यक्ष संतोष खरात की ओर से किया गया था।
Post Comment