बालासाहेब विभुते का पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग ‘सचिव’ पद पर चयन

मांजरी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निष्ठावान तथा जनसेवक बालासाहेब शंकरराव विभुते की हाल ही में पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग के ‘सचिव’ पद पर चयन किया गया है। श्री बालासाहेब विभुते की नियुक्ति अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकाअर्जुन खर्गे एवं ओ.बी.सी. विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजयसिंह यादव, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग के प्रदेशाध्यक्ष भानुदास माली के आदेश से पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग के अध्यक्ष प्रदीप पदरेशी ने की है।

नवनिर्वाचित कांग्रेस कमेटी ओ. बी. सी. विभाग के सचिव बालासाहेब विभुते ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि कांग्रेस पार्टी की बड़ी परंपरा रही है, आम जनता के साथ इसका बहुत गहरा रिश्ता है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझ पर सौपी है, उसे मैं जिम्मेदारी बखूबी रूप से निभाऊंगा। आगामी समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए संघटन के जरिए मुहिम चलाऊंगा। साथ ही समाज की विभिन्न समस्या एवं मुश्किलें हल करना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा।

Spread the love

Post Comment