पुणे के महागणपति की महाआरती मोरया कलाकारों द्वारा संपन्न

पुणे के महागणपति की महाआरती मोरया कलाकारों द्वारा संपन्न

पुणे के महागणपति की महाआरती मोरया कलाकारों द्वारा संपन्न

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मोरया कलावंत द्वारा आयोजित कलाकारों के हाथों पुणे में महागणपति की महाआरती 2024 श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति, भाऊसाहेब रंगारी गणपति, शारदा गजानन मंडई गणपति, सम्मान के पहले कसबा गणपति, तुलसीबाग गणपति, गुरुजी तालीम गणपति, तांबडी जोगेश्वरी गणपति और केसरीवाडा गणपति में फिल्म इंडस्ट्री के सिने कलाकार और तकनीशियन बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर महिलाओं पर हो रहे अन्याय और अत्याचार जो बड़ी संख्या में हो रहे हैं उन्हें समाप्त कर महिलाओं के लिए राष्ट्र सुरक्षित हो, माताएं और बहनें सुरक्षित रहें, यह प्रार्थना कलाकारों ने बप्पा के चरणों में झुककर करके महाआरती की।

महाआरती का आयोजन मोरया कलावंत के संस्थापक कुणाल देशमुख, श्रीकृष्ण भिंगारे, प्रशांत बोगम, शुभम मोरे, राज चमरे आदि के द्वारा किया गया था। उक्त महाआरती में मराठी बिग बॉस महाराष्ट्र का मशहूर छोटा नेता घनश्याम दरवडे, अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल के अध्यक्ष मेघराज राजे भोसले, वरिष्ठ अभिनेता सुनील नाना गोडबोले, अभिनेत्री आर्या घारे, अभिनेता सिद्धेश्वर झाडबुके, अभिनेत्री ओजस्वी कोंडरे, ओमकार साखरे, हर्षल पवार, ओंकार जाधव, प्रणव देवधर, शीतल पाटिल ऐसे 50 से अधिक फिल्मों व सीरियलों के कलाकारों ने भाग लिया।

Spread the love
Previous post

भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी की नींव रखने में निभाई अहम भूमिका : अतिरिक्त आयुक्त चंद्रकांत इंदलकर

Next post

‘उमिया मोबाइल शॉपी’ का पहला भव्य शोरूम आकर्षक ऑफर के साथ हड़पसर में उद्घाटित

Post Comment