पुणे रेल मंडल  पर संविधान दिवस मनाया गया

पुणे रेल मंडल  पर संविधान दिवस मनाया गया

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
       पुणे रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो तथा कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया।
 पुणे रेल मंडल कार्यालय में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती  इन्दू दुबे ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका)  का वाचन किया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने इसे दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।  संयोजन तथा सूत्रसंचालन मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्रप्रताप सिंह ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे (आईआरटीएस) द्वारा दी गई है।
IMG-20231126-WA0203-300x197 पुणे रेल मंडल  पर संविधान दिवस मनाया गया
IMG-20231126-WA0204-300x116 पुणे रेल मंडल  पर संविधान दिवस मनाया गया
Spread the love

Post Comment