विट्ठल तुपे पाटिल नाट्यगृह का शनिवार को होगा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभहाथों लोकार्पण

विट्ठल तुपे पाटिल नाट्यगृह का शनिवार को होगा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभहाथों लोकार्पण

विट्ठल तुपे पाटिल नाट्यगृह का शनिवार को होगा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभहाथों लोकार्पण

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर-मालवाडी में स्थित पुणे महानगरपालिका के बहुप्रतीक्षित विट्ठल तुपे पाटिल नाट्यगृह का कार्य पूर्ण हो चुका है और उसका लोकार्पण शनिवार, 7 सितंबर की सुबह 10 बजे महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभ हाथों किया जाएगा।

इस अवसर पर यहां सहकारिता, नागरिक उड्डयन केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, सांसद शरद पवार, सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोर्हे, शहर और जिला राज्यसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य, विधानसभा सदस्य और कई अन्य गणमान्य लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।

विट्ठल तुपे पाटिल नाट्यगृह का काम पिछले 15 सालों से शुरू था। इस नाट्यगृह व्यय की लागत करीब 45 करोड़ रुपये है। नाट्यगृह का मंच 90 गुणा 45 फीट का है। यहां कुल बैठने की आसन क्षमता 838 है। इसमें मंच के सामने 659 सीटें और बालकनी में 179 सीटें हैं। पार्किंग की व्यवस्था 107 कारें और 350 दोपहिया वाहन की क्षमता की है। नाट्यगृह पूरी तरह से वातानुकूलित हैं। मंच के पीछे शौचालय, दस ग्रीन रूम, एक कॉन्फ्रेंस हॉल, आर्ट गैलरी और वीआईपी कमरे शामिल हैं।

     इस नाट्यगृह का काम कई वर्षों तक लंबित रहा, मैंने समय-समय पर इसका अनुसरण किया है। हमें संतोष है कि यह आज पूरा हो गया है, इसलिए हड़पसर के सांस्कृतिक विरासत क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों और श्रोतागणों को सही मायने में न्याय मिला है। इस नाट्यगृह का नाम श्रद्धेय विट्ठल तुपे पाटिल के नाम पर रखा गया है। यह हमारे लिए अविस्मरणीय क्षण- योग है कि आज उनकी जयंती ही पर नाट्यगृह का लोकार्पण होने जा रहा है। श्रोतागणों को इसके खुला होने पर बहुत समाधान है।

image-removebg-preview-33-300x300 विट्ठल तुपे पाटिल नाट्यगृह का शनिवार को होगा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभहाथों लोकार्पण
श्री चेतन तुपे पाटिल
विधायक, हड़पसर विधानसभा

Spread the love

Post Comment