जिलाधिकारी कार्यालय में अभिलेख प्रबंधन कार्यशाला का किया गया आयोजन

जिलाधिकारी कार्यालय में अभिलेख प्रबंधन कार्यशाला का किया गया आयोजन

पुणे, दिसंबर (जिमाका)
महाराष्ट्र सरकार के अभिलेखागार निदेशालय द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय अभिलेख प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में निवासी उपजिलाधिकारी ज्योति कदम, पुराभिलेख कार्यालय मुंबई, नागपुर व कोल्हापुर के अभिलेख अधिकारी, जिले के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, उपाधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय, दुय्यम निबंधक कार्यालय और जिला कार्यालय की शाखा के अभिलेखपाल आदि उपस्थित थे।
कार्यशाला में महाराष्ट्र लोक अभिलेख 2005 की जानकारी, पुरालेख विभाग की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का महत्व, अभिलेखों का संरक्षण, आदर्श व्यवस्था एवं संरक्षण पर अधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया।

श्रीमती कदम ने भी कार्यशाला में मार्गदर्शन किया। सरकारी कार्यालयों में अभिलेखों का संरक्षण उचित एवं वैज्ञानिक ढंग से किया जाए। साथ ही अभिलेख समय पर उपलब्ध हों और सुरक्षित रहें इस प्रकार उनकी व्यवस्था की जानी चाहिए।

Spread the love

Post Comment