पुणे मंडल पर विशेष गाड़ियों की यात्रा अवधि के 455 फेरे विस्तारित

पुणे मंडल पर विशेष गाड़ियों की यात्रा अवधि के 455 फेरे विस्तारित

 मध्य रेल द्वारा नीचे दिए गए विवरण के अनुसार यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे रेल मंडल पर निम्नलिखित विशेष ट्रेनों के  455 फेरे की यात्राओं की अवधि बढ़ाया गया है : –
 गाडी संख्या 01439 पुणे-अमरावती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 31.12.2023 तक अधिसूचित की गई थी, जिसे अब 31.03.2024 (26 यात्राएं) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।
 गाडी संख्या 01440 अमरावती-पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार और सोमवार को 01.01.2024 तक अधिसूचित की गई थी, जिसे अब 01.04.2024 (26 यात्राएं) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।
 गाडी संख्या 01024 कोल्हापुर-पुणे स्पेशल (दैनिक) को 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब 31.03.2024 (91 ट्रिप) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।
 गाडी संख्या 01023 पुणे-कोल्हापुर स्पेशल (दैनिक) दिनांक 01.01.2024 तक अधिसूचित थी  को अब 31.03.2024 (90 ट्रिप) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।
गाडी संख्या 02144 नागपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 28.12.2023 तक अधिसूचित की गई थी, जिसे अब 15.02.2024 (7 यात्राएं) तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।
 गाडी संख्या 02143 पुणे-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 29.12.2023 तक अधिसूचित की गई थी, जिसे अब 16.02.2024 (7 ट्रिप) तक बढ़ा दिया गया है।
 गाडी संख्या 01487 पुणे-हरंगुल स्पेशल (दैनिक) जिसे दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था अब 31.03.2024 (91 यात्राएं) तक की अवधि हेतु चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है।
 गाडी संख्या 01488 हरंगुल-पुणे स्पेशल (दैनिक) को 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब 31.03.2024 (91 ट्रिप) तक चलने के लिए विस्तारित कर दिया गया है।
सोलापुर से प्रति  मंगलवार को चलनेवाली गाड़ी संख्या 01435 सोलापुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जो दिनांक 26.12.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी को अब 26.03.2024 (131 यात्राएं) तक चलने की अवधि के  लिए विस्तारित किया गया है।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रति  बुधवार को चलनेवाली गाड़ी संख्या 01436 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल जो दिनांक 27.12.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी को अब 27.03.2024 (131 यात्राएं) तक चलने की अवधि के  लिए विस्तारित किया गया है।
उपरोक्त ट्रेनों के समय, संरचना और ठहराव में कोई बदलाव नहीं है।
 आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 01439/1440, 01024/01023, 02144/02143 , 01435/01436 तथा  01487/014488 की सभी विस्तारित यात्राओं के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर दिनांक 22 दिसंबर 2023 से खुलेगी I
 विशेष गाड़ियों की समय सारिणी तथा स्टॉपेज हेतु  कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
 यात्रियों से विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया जाता है।
 यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे , पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Spread the love

Post Comment