चंद्रभागा बाबुराव तुपे साधना कन्या विद्यालय में आपदा प्रबंधन की कार्यशाला संपन्न
चंद्रभागा बाबुराव तुपे साधना कन्या विद्यालय में आपदा प्रबंधन की कार्यशाला संपन्न
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर स्थित चंद्रभागा बाबुराव तुपे साधना कन्या विद्यालय में जिलाधिकारी कार्यालय के अर्जुन कुर्हाडे ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन व जीवित, नुकसान हानि को कैसे रोका जाए, इसके बारे में उनके द्वारा सीधे मार्गदर्शन किया गया।
छात्राओं को आपदा के समय अपनी व दूसरों की सुरक्षा कैसे करें, इसकी जानकारी दी गयी। लड़कियों ने यह ज्ञान सक्रिय भागीदारी से सीखा। इस अवसर पर रयत शिक्षण संस्था के आजीवन सदस्य लालासाहेब खलाटे, प्राचार्य विट्ठल तुलजापुरे, आपदा प्रबंधन की सहायक शिंदे एस.जी. की उपस्थिति में कार्यशाला संपन्न हुई।
Post Comment